वैज्ञानिक प्राथमिक एवं उच्च तकनीकी शिक्षा के स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करते हैं और इच्छुक विद्यार्थियों के लाभ के लिए विज्ञान एवं प्रेरणात्मक व्याख्यान देते हैं। वैज्ञानिक सरकारी एवं निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों का भी दौरा करते हैं, अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों में व्याख्यान देते हैं तथा संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ अपने अनुसंधान अनुभव साझा करते हैं।
विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी नवीनतम वैज्ञानिक विकास से परिचित होने के लिए ARCI की सुविधाओं का दौरा करते हैं।
```