एआरसीआई नए स्नातकोत्तर, स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए आकर्षक मासिक वजीफे के साथ प्रशिक्षण प्रदान करता है। नए M.E./M.Tech./M.S. डिग्री धारक अभ्यर्थियों को ₹15,000/- के मासिक वजीफे के साथ स्नातकोत्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम (PGTP) में शामिल किया जाता है। B.E./B.Tech./M.Sc. डिग्री धारक अभ्यर्थियों को ₹12,000/- के मासिक वजीफे के साथ स्नातक प्रशिक्षण कार्यक्रम (GTP) में शामिल किया जाता है, जबकि पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या B.Sc. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ₹8,000/- के मासिक वजीफे के साथ डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम (DTP) में शामिल किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत केवल एआरसीआई के प्रमुख अनुसंधान क्षेत्रों से संबंधित डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों पर ही विचार किया जाता है।
Accessibility Controls
Dark Contrast
Invert
Text Size Increase
Text Size Decrease
Highlight Links
Show/Hide Images
Default Cursor
Saturation